UPESSC PRT Assistant Teacher Online Form 2026: 12,405 पदों पर आवेदन शुरू, यहां जानें पूरा तरीका

हर सरकारी नौकरी की जानकारी WhatsApp पर पाएं Join Now
Rozgarpath ऐप से पाएं सरकारी नौकरी की तैयारी Download App

Table of Contents

UPESSC PRT Assistant Teacher Online Form 2026: 12,405 पदों पर आवेदन शुरू, जानें फॉर्म भरने का पूरा तरीका

उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक (प्राइमरी टीचर) बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत कुल 12,405 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर 2026 से शुरू कर दिए हैं।

अगर आपने भी बीटीसी, डीएलएड या बीएलएड के साथ यूपीटेट/सीटेट पास कर रखा है, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। आइए जानते हैं फॉर्म कैसे भरें, कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए और आवेदन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

Important Details Table

विवरण जानकारी
आयोग उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज
परीक्षा का नाम असिस्टेंट टीचर सिलेक्शन एग्जाम 2026
विज्ञापन संख्या 05/2026
पद का नाम सहायक अध्यापक (प्राइमरी टीचर)
कुल पद 12,405
आवेदन का तरीका ऑनलाइन (OTR आधारित)
आवेदन शुरू 16 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख (फीस सहित) 15 अक्टूबर 2026
परीक्षा तारीख 3 व 4 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in
सीधा आवेदन लिंक apply.upessc.org

इस भर्ती में दो अलग-अलग तरह के सहायक अध्यापक पद शामिल हैं — एक बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों के लिए, और दूसरा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त (Aided) प्राइमरी स्कूलों के लिए:

पद का नाम विभाग का नाम  कुल पद
सहायक अध्यापक (शहरी क्षेत्र प्राइमरी स्कूल) बेसिक शिक्षा विभाग 11,508
सहायक अध्यापक (सम्बद्ध/एडेड प्राइमरी स्कूल) माध्यमिक शिक्षा विभाग 897
कुल 12,405

Important Dates: जरुरीं तारीखे, जो आपको याद रखना चाहिए

इवेंट तारीख
विज्ञापन जारी 15 सितंबर 2026
OTR/ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 16 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन (करेक्शन) की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026

जरूरी सलाह: आखिरी दिन का इंतजार न करें। वेबसाइट पर लोड बढ़ने से आवेदन में दिक्कत आ सकती है, इसलिए समय रहते ही अपने फॉर्म को भर लें। ताकि आपके लिए ही हेल्पफुल हो सके

Application Fee: जाने कितनी है इसकी फी?

आयोग ने अभी कुछ देर पहले ही विज्ञापन को जारी किया है, जिसमें पदों और तारीखों की जानकारी दी गई है। आवेदन शुल्क का पूरा और आसान और श्रेणीवार (सामान्य/OBC/EWS/SC/ST) विवरण आयोग की विस्तृत अधिसूचना (Detailed Notification PDF) में दिया गया है, जिसे upessc.up.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म भरने से पहले फीस का सही आंकड़ा वहीं से जरूर चेक कर लें, ताकि भुगतान में कोई गलती न हो सके।

Age Limit के बारे में जानिए सब कुछ

आयोग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सटीक न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा तथा आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS/महिला/दिव्यांग) को मिलने वाली छूट का पूरा विवरण विस्तृत अधिसूचना में दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले यह जानकारी जरूर पढ़ लें।

Eligibility / Qualification के बारे में जानिए कितनी होनी चाहिए?

पद के हिसाब से योग्यता इस प्रकार से तय की गई है जिसकी सूचि आप निचे देख सकते है:

सहायक अध्यापक (शहरी क्षेत्र प्राइमरी स्कूल) के लिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री होनी चाहिये
  • साथ में सरकार से मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता — जैसे की BTC, दो वर्षीय BTC (उर्दू), स्पेशल BTC, दो वर्षीय डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन, या फिर चार वर्षीय B.El.Ed / दो वर्षीय D.El.Ed होना चाहिए
  • उत्तर प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना अनिवार्य है

सहायक अध्यापक (सम्बद्ध/एडेड प्राइमरी स्कूल) के लिए क्या होना चाहिए:

हर सरकारी नौकरी की जानकारी WhatsApp पर पाएं Join Now
Rozgarpath ऐप से पाएं सरकारी नौकरी की तैयारी Download App
  • स्नातक की डिग्री होनी चाहिए
  • BTC या D.El.Ed (NCTE मान्यता प्राप्त) योग्यता की डिग्री होनी चाहिए
  • कक्षा 1 से 5 के लिए TET पास होना अनिवार्य है

ध्यान दें: वर्तमान में BTC कोर्स को D.El.Ed के नाम से संचालित किया जा रहा है। पूरी और सटीक योग्यता जानकारी के लिए अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Vacancy Details: श्रेणीवार सीटों का पूरा गणित समझे आसान भाषा में 

सहायक अध्यापक (शहरी क्षेत्र, बेसिक शिक्षा विभाग) — कुल 11,508 पद:

श्रेणी पद संख्या
सामान्य 4,746
OBC 3,069
EWS 1,116
SC 2,379
ST 198
कुल 11,508

सहायक अध्यापक (सम्बद्ध/एडेड प्राइमरी, माध्यमिक शिक्षा विभाग) — कुल 897 पद:

श्रेणी पद संख्या
सामान्य 378
OBC 164
EWS 07
SC 348
ST 0
कुल 897

जिलेवार सबसे ज्यादा पद वाले टॉप जिले (शहरी क्षेत्र श्रेणी में):

जिला कुल पद
बरेली 888
कानपुर नगर 758
मेरठ 635
सहारनपुर 448
लखनऊ 444
गाजियाबाद 405
वाराणसी 378
फतेहगढ़ / आगरा 315

नोट: यह सिर्फ कुछ प्रमुख जिलों की सूची है। सभी 75 जिलों का पूरा और सटीक ब्रेकअप आयोग की विस्तृत अधिसूचना में दिया गया है, जहां से अपने जिले की सीटों की जानकारी चेक की जा सकती है।

Online Form कैसे भरें? वो भी आसान भाषा में (Step by Step)

  1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  2. अगर आपने पहले से OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) नहीं किया है, तो सबसे पहले वह पूरा करें।
  3. OTR के बाद लॉगिन करें और “Assistant Teacher Selection Exam 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और योग्यता संबंधी जानकारी ध्यान से भरें।
  5. निर्धारित साइज में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी सर्टिफिकेट स्कैन करके अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/डेबिट-क्रेडिट कार्ड/UPI) से आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को प्रीव्यू में ध्यान से जांच लें।
  8. फॉर्म फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट व फीस रसीद सुरक्षित रखें।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या क्या होना चाहिए?

  • OTR रजिस्ट्रेशन डिटेल्स होना चाहिए
  • शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सभी प्रमाणपत्र होना चाहिए
  • वैध फोटो आईडी प्रूफ होना चाहिए
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए
  • स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर होना चाहिए
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) होना चाहिए
  • सक्रिय मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी होना चाहिए
  • ऑनलाइन फीस भुगतान की जानकारी होना चाहिए

Important Links

लिंक विवरण
ऑनलाइन आवेदन (Apply Link) apply.upessc.org
आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in
विस्तृत अधिसूचना (Notification PDF) upessc.up.gov.in पर उपलब्ध
OTR रजिस्ट्रेशन पोर्टल upessc.up.gov.in
UPTET/CTET प्रमाणपत्र वेरिफिकेशन upessc.up.gov.in

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. UPESSC PRT Assistant Teacher Online Form 2026 कब से शुरू हुआ?

ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है।

Q2. आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 है, जबकि फॉर्म में संशोधन 19 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है।

Q3. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?

कुल 12,405 पद हैं — 11,508 शहरी क्षेत्र प्राइमरी स्कूल के लिए और 897 सम्बद्ध/एडेड प्राइमरी स्कूल के लिए।

Q4. आवेदन के लिए क्या योग्यता चाहिए?

स्नातक डिग्री के साथ BTC/D.El.Ed/B.El.Ed जैसी शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता और UPTET/CTET पास होना जरूरी है।

Q5. परीक्षा कब होगी?

लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Q6. आवेदन से पहले OTR जरूरी है क्या?

हां, UPESSC की सभी भर्तियों में आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य है।

Q7. आवेदन शुल्क कितना है?

सटीक और श्रेणीवार आवेदन शुल्क आयोग की विस्तृत अधिसूचना में दिया गया है। आवेदन से पहले उसे जरूर चेक करें।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल UPESSC द्वारा जारी विज्ञापन और उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आवेदन शुल्क और सटीक आयु सीमा जैसी जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध पूरी अधिसूचना को ही अंतिम मानें।

WhatsApp Group Join Now
Rozgarpath ऐप से पाएं सरकारी नौकरी की तैयारी Download App

Leave a Comment