India Post GDS Recruitment 2026: 23,757 पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन का आज है आखिरी दिन

हर सरकारी नौकरी की जानकारी WhatsApp पर पाएं Join Now
Rozgarpath ऐप से पाएं सरकारी नौकरी की तैयारी Download App

India Post GDS Recruitment 2026: 23,757 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज है आखिरी दिन

डाक विभाग यानी इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 23,757 पदों पर निकाली गई भर्ती अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह खबर बेहद जरूरी है, क्योंकि आवेदन फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख आज, 21 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक ही तय की गई है। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी उम्मीदवार को आवेदन का दोबारा मौका नहीं मिलेगा।

यह भर्ती डाक विभाग के “GDS ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-II, जुलाई 2026” चक्र के तहत निकाली गई है और इसकी अधिसूचना संख्या 17-12/2026-GDS है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होती है, चयन पूरी तरह से उम्मीदवारों की 10वीं कक्षा में आए अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट से होता है। यही वजह है कि हर साल यह भर्ती ग्रामीण इलाकों के 10वीं पास युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय रहती है।

नीचे दी गई टेबल में इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी-जैसे की महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, योग्यता, वैकेंसी और आवेदन का तरीका को विस्तार से समझाया गया है।

India Post GDS Recruitment 2026 – Important Details Table

विवरण (Particulars) जानकारी (Details)
भर्ती करने वाला विभाग डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार (Department of Posts, India Post)
भर्ती का नाम GDS ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-II, जुलाई 2026
अधिसूचना संख्या 17-12/2026-GDS
पदों के नाम ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM), डाक सेवक
कुल पदों की संख्या 23,757
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन (Online)
चयन प्रक्रिया 10वीं के अंकों पर आधारित मेरिट लिस्ट + दस्तावेज सत्यापन (कोई लिखित परीक्षा नहीं)
जॉब लोकेशन संबंधित पोस्टल सर्कल के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र
आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in

आवेदन करने का सही तरीका जाने

बहुत से उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन और अप्लाई की प्रक्रिया को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं, इसलिए इसे तीन आसान चरणों में समझें। ध्यान रहे कि GDS भर्ती में पहले वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होता है और उसके बाद अलग से आवेदन जमा करना होता है — दोनों की तारीखें अलग-अलग हैं।

चरण प्रक्रिया अंतिम तिथि
चरण 1 आधिकारिक पोर्टल पर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें और अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें 19 सितंबर 2026 (समाप्त)
चरण 2 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन कर अपनी पसंद के पोस्टल सर्कल, डिवीजन और पोस्ट ऑफिस का चयन करें 21 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक
चरण 3 लागू आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें 21 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक

जरूरी बात: जिन उम्मीदवारों ने पहले से वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कर लिया था, वे ही आज आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अगर आपने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो दुर्भाग्य से इस बार आवेदन करना संभव नहीं होगा, क्योंकि रजिस्ट्रेशन की विंडो 19 सितंबर को ही बंद हो चुकी है।

India Post GDS 2026 – Important Dates

इवेंट तारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 31 अगस्त 2026
वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) शुरू 31 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 02 सितंबर 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026
आवेदन फॉर्म भरने व फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक (आज)
फॉर्म में सुधार (करेक्शन) की तिथि 23 – 24 सितंबर 2026
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि जल्द सूचित की जाएगी

India Post GDS 2026 – Application Fee कितनी लगेगी?

श्रेणी (Category) आवेदन शुल्क
जनरल / EWS / OBC ₹100/-
SC / ST / दिव्यांग (PwBD) कोई शुल्क नहीं (₹0)
सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवार कोई शुल्क नहीं (₹0)

आवेदन शुल्क का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से जैसे की डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए ही स्वीकार किया जा रहा है। ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से फीस जमा करने की सुविधा नहीं है।

India Post GDS 2026 – Age Limit कितनी होनी चाहिए?

विवरण आयु
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 40 वर्ष
आयु की गणना की तिथि 21 सितंबर 2026

आरक्षित वर्गों (OBC, SC/ST, दिव्यांग तथा अन्य पात्र श्रेणियों) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है। सटीक छूट की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए।

Eligibility / योग्यता क्या होनी चाहिए?

India Post GDS भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (हाईस्कूल) उत्तीर्ण की हो, जिसमें गणित (Mathematics) और अंग्रेजी (English) विषय अनिवार्य रूप से पढ़े गए हों।
  • उम्मीदवार के पास कम से कम 60 दिन की अवधि का बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए (कुछ मामलों में यह दस्तावेज़ बाद में भी जमा किया जा सकता है, इसके लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें)।
  • उम्मीदवार को जिस पोस्टल सर्कल/डिवीजन के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा बोलनी और लिखनी आनी चाहिए, क्योंकि दस्तावेज सत्यापन के समय इसकी जांच होती है।
  • उम्मीदवार को साइकिल चलानी आनी चाहिए, क्योंकि डाक सेवक और ABPM पदों पर ग्रामीण इलाकों में डाक वितरण का काम करना होता है।
  • उम्मीदवार के पास आजीविका का कोई अन्य साधन होना चाहिए, क्योंकि GDS को नियमित केंद्र सरकार कर्मचारी नहीं माना जाता।

India Post GDS 2026 – Vacancy Details (कुल पद : 23,757)

पद का नाम श्रेणी पदों की संख्या
ब्रांच पोस्टमास्टर / असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर / डाक सेवक जनरल 10,640
EWS 2,160
OBC 4,433
SC 3,082
ST 2,773
दिव्यांग (PwBD) – श्रेणी A 192
दिव्यांग (PwBD) – श्रेणी B 277
दिव्यांग (PwBD) – श्रेणी C 178
दिव्यांग (PwBD) – श्रेणी DE 72

राज्य/सर्कल के हिसाब से कुछ प्रमुख वैकेंसी (पूरी सूची सर्कल-वाइज पीडीएफ में देखें):

हर सरकारी नौकरी की जानकारी WhatsApp पर पाएं Join Now
Rozgarpath ऐप से पाएं सरकारी नौकरी की तैयारी Download App
राज्य / पोस्टल सर्कल भाषा पदों की संख्या
उत्तर प्रदेश हिंदी 1,691
महाराष्ट्र कोंकणी / मराठी 2,431
नॉर्थ ईस्टर्न सर्कल बंगाली / हिंदी / अंग्रेजी / मणिपुरी / मिज़ो 2,614
तमिलनाडु तमिल 2,118
पश्चिम बंगाल बंगाली / हिंदी / अंग्रेजी / नेपाली 1,762
मध्य प्रदेश हिंदी 1,450
केरल मलयालम 1,373
झारखंड हिंदी 1,379
बिहार हिंदी 1,098
राजस्थान हिंदी 1,009

नोट: यह टेबल कुछ प्रमुख राज्यों की झलक भर है। अपने राज्य और सर्कल की सटीक वैकेंसी जानने के लिए नीचे दिए गए “सर्कल वाइज वैकेंसी डिटेल” लिंक से आधिकारिक पीडीएफ जरूर डाउनलोड करें।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) कैसे होगी?

India Post GDS भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता। चयन पूरी तरह से नीचे दिए गए दो चरणों में होता है:

  1. मेरिट लिस्ट – उम्मीदवार की 10वीं कक्षा के सभी विषयों में प्राप्त कुल अंकों के प्रतिशत के आधार पर सर्कल और श्रेणीवार मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
  2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) – मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवार को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय भाषा प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाता है।

Salary / वेतन (TRCA) कितनी मिलेगी?

चूंकि GDS को नियमित सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता, इसलिए इन्हें मासिक वेतन की जगह टाइम रिलेटेड कंटीन्यूटी अलाउंस (TRCA) दिया जाता है, जिसमें हर साल 3% की बढ़ोतरी और महंगाई भत्ता (DA) भी जुड़ता है:

पद मासिक TRCA (लगभग)
ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) ₹12,000 – ₹29,380
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) / डाक सेवक ₹10,000 – ₹24,470

इसके अलावा चुने गए उम्मीदवारों को GDS ग्रेच्युटी और सर्विस डिस्चार्ज बेनिफिट स्कीम जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। हालांकि ध्यान रहे कि BPM को अपने खर्च पर ब्रांच पोस्ट ऑफिस के लिए जगह और आवास की व्यवस्था खुद करनी होती है, और सभी GDS को उसी गांव/डिलीवरी क्षेत्र में रहना अनिवार्य होता है जहां उनकी पोस्टिंग होती है।

Important Links

लिंक का नाम लिंक
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (OTR) Click Here
आवेदन करें / लॉगिन करें (Apply Online) Click Here
सर्कल वाइज वैकेंसी डिटेल (PDF) Click Here
आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें (PDF) Click Here
GDS ऑनलाइन एंगेजमेंट पोर्टल Click Here
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

सलाह: आवेदन जमा करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें और अपनी आयु, योग्यता व श्रेणी से जुड़ी सभी शर्तों को अच्छी तरह जांच लें, ताकि बाद में दस्तावेज सत्यापन के समय आवेदन निरस्त होने की नौबत न आए।

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्रश्न 1: India Post GDS Recruitment 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है? उत्तर: इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के कुल 23,757 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

प्रश्न 2: India Post GDS 2026 आवेदन की आखिरी तारीख क्या है? उत्तर: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक है।

प्रश्न 3: क्या इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा देनी होगी? उत्तर: नहीं, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता। चयन पूरी तरह उम्मीदवार के 10वीं कक्षा के अंकों पर आधारित मेरिट लिस्ट से होता है।

प्रश्न 4: India Post GDS पदों के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है? उत्तर: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है, साथ ही स्थानीय भाषा और साइकिल चलाने का ज्ञान भी जरूरी है।

प्रश्न 5: SC, ST और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में क्या छूट मिलती है? उत्तर: SC, ST, दिव्यांग और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होता, जबकि जनरल, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क देना होता है।

प्रश्न 6: क्या मैं अब वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कर सकता हूं? उत्तर: नहीं, वन-टाइम रजिस्ट्रेशन की विंडो 19 सितंबर 2026 को ही बंद हो चुकी है। सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं जिन्होंने पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है।

प्रश्न 7: India Post GDS की मेरिट लिस्ट कब जारी होगी? उत्तर: आधिकारिक तौर पर मेरिट लिस्ट की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। इसे आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर सर्कल-वाइज पीडीएफ के रूप में जारी किया जाएगा।

प्रश्न 8: India Post GDS का आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है? उत्तर: इंडिया पोस्ट GDS भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in है।

नोट: यह लेख विभिन्न आधिकारिक व सार्वजनिक स्रोतों से जुटाई गई जानकारी पर आधारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन को जरूर देखें, क्योंकि तारीखों और नियमों में बदलाव संभव है।

WhatsApp Group Join Now
Rozgarpath ऐप से पाएं सरकारी नौकरी की तैयारी Download App

Leave a Comment